दीपावली 2024 (Deepawali 2024) का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा, और काशी के विद्वानों ने तिथि को लेकर किसी भी भ्रम से इनकार किया है। अमावस्या का प्रारंभ 31 अक्टूबर की अपराह्न 3:52 बजे से होगा, जो एक नवंबर की शाम 5:13 बजे तक चलेगा। लेकिन दीपावली पूजन का विधान 31 अक्टूबर की शाम को अमावस्या के समय ही मान्य है, क्योंकि प्रतिपदा में पूजन का कोई विधान नहीं है।
Deepawali 2024: पंचांगों में दीपावली 1 नवम्बर को
काशी विद्वत परिषद के सदस्य और बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी पंचांगों में तिथि को लेकर जो भ्रम फैलाया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। कुछ (Deepawali 2024) एक नवंबर को बताई जा रही है, लेकिन ज्योतिषीय और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यह मान्य नहीं है।
काशी के सभी प्रमुख पंचांगों ने एकमत से घोषणा की है कि दीपावली पूरे देश में 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। विद्वानों ने आग्रह किया है कि तिथि को लेकर भ्रम फैलाने वाली जानकारियों से दूर रहें और सही जानकारी का पालन करें।
Comments 2