Varanasi: शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मदनपुरा क्षेत्र में दशकों से बंद मंदिर मिलने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर को खुलवाने और वहां पूजा पाठ शुरू करने की लगातार मांग की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मंदिर की सम्पूर्ण जांच में जुटा हुआ है। इसी बीच रविवार को सालों से बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं जा रहे थे कि रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस लौटा दिया।

विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता इंग्लिशिया लाइन स्थित अपने कार्यालय से जलाभिषेक करने निकले। पुलिस ने उन्हें मलदहिया चौराहे पर ही रोक लिया। इस प्रकरण को देखते हुए वाराणसी का मदनपुरा और गोदौलिया क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। चारों और पुलिस बल तैनात नजर आये। बता दें कि कार्यकर्ता गोमती-वरुणा-गंगा तीन नदियों का पवित्र जल कलश में लेकर मंदिर (Varanasi) में जलाभिषेक करने जा रहे थे।

जांच से पहले किसी चीज की अनुमति नहीं
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकते हुए कहा कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद प्रशासन (Varanasi) ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद जलाभिषेक की अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक स्थगित कर दिया और वापस लौट गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह मंदिर के पुनरुद्धार और वर्षों से बंद पड़े धार्मिक स्थल को सक्रिय करने के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे।

एडीएम सिटी ने दिया यह आश्वासन
इस मामले को लेकर एडीएमसिटी अलोक कुमार वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद मंदिर खोला जायेगा और पूजा पाठ की अनुमति दी जाएगी। इसकी जांच की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम जांच और सहयोग न करते तो आपका जाना उचित था, लेकिन ऐसा न करें। मंदिर (Varanasi) सालो पुराना है तो कागजात निकालने और छानबीन में थोड़ा वक्त लग रहा है, लेकिन एक सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी।

Varanasi: ये है पूरा मामला
बताते चलें कि बीते दिनों वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मदनपुरा में एक बंद मंदिर मिला। जिसे खुलवाने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच किये जा रहे हैं और जांच के निष्कर्ष आने तक सभी लोगों को किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए रोका गया है। हालही में सनातन रक्षक दल (Varanasi) के लोगों और अन्य स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर शंखनाद और मंदिर खुलवाने की मांग की गयी। वहीं सनातन रक्षक दल का यह दावा भी है कि देवनाथपुरा से लेकर मदनपुरा के बीच 18 पौराणिक शिव मंदिर लुप्त है, जिनकी खोज की जा रही है।

इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस और पीएससी के जवान वहां तैनात किये गये हैं। मदनपुरा इलाके में पुलिस गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई घटना न घटित होने पाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


Comments 1