Mahakumbh 2025: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 09 जनवरी 2025 को अपने कैंप कार्यालय स्थित सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध रोकथाम, कानून व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण, और महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
Mahakumbh 2025 की तैयारियां
- महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तीन बड़े अभियान शुरू करने की योजना बनाई है:
ऑपरेशन चक्रव्यूह
- जिले के प्रत्येक थाने पर 24×7 चेकिंग की जाएगी।
- मजबूत जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच होगी।
- 28 स्थानों पर राउंड-द-क्लॉक चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी।
ऑपरेशन स्वीप
- संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
ऑपरेशन सत्यापन
- होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, सराय, शादी घर और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा।
- अपराध नियंत्रण के लिए चलेंगे विशेष ऑपरेशन
- एडीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों द्वारा नियमित रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी की चेकिंग की जाएगी।
- शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल का अधिकतम उपयोग होगा।
- नागरिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, खासकर स्कूल, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में।

टॉप-10 अपराधी चिन्हित करना
- सक्रिय और जेल में बंद अपराधियों की निगरानी की जाएगी।
- थानों के नोटिस बोर्ड पर टॉप-10 अपराधियों की सूची लगाई जाएगी।
- पेशेवर अपराधियों और गैंग्स पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
- हिस्ट्रीशीट खोलकर अपराधियों की निगरानी की जाएगी।
अन्य प्रमुख निर्देश
- यातायात व्यवस्था: सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, और हर शनिवार-रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- ई-साक्ष्य एप: घटनास्थल की तलाशी और जब्ती का वीडियो/फोटो ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किया जाएगा।
- साइबर अपराध: स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
- धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण: लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के बाहर जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- प्रतिबंधित मांझा: इसकी बिक्री और खरीददारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- लंबित विवेचनाएं: एक साल से अधिक लंबित मामलों को अभियान (Mahakumbh 2025) चलाकर निस्तारित किया जाएगा।
बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के सफल आयोजन और वाराणसी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इन योजनाओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया।


Comments 1