Varanasi: वाराणसी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी शुभम सेठ गोलू ने पिशाचमोचन कुंड पर विधिविधान से केंद्रीय चुनाव आयोग का पिंडदान किया। इसके लिए शुभम सेठ ने एक दिन पहले ही अन्न त्याग दिया था।

शुभम सेठ ने इस कर्मकांड में सबसे पहले अपना मुंडन कराया और फिर सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। पुरे विधि-विधान के साथ इस आयोजन को पूर्ण किया गया। सभी विधानों को पूर्ण करने बाद शुभम सेठ ने गंगा में पिंडों को प्रवाहित भी किया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी (Varanasi) के राष्ट्रीय सचिव जीशान अंसारी, प्रभाकर यादव, होरी लाल समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही चुनाव आयोग को निष्प्रभावी बताते हुए कफन भेजा था। इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाराणसी (Varanasi) के पिशाचमोचन कुंड पर पिंडदान कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Varanasi: सपा प्रमुख ने दिया था यह बयान
बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर कहा कि भाजपा का यह चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, हमें उसे सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा।
Comments 1