चंदौली। उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसी क्रम में चंदौली की तेज तर्रार जिलाधिकारी ईशा दुहन का भी ट्रांसफर किया गया है। अब उनके जगह पर चंदौली के नए डीएम निखिल टीकाराम होंगे। इससे पहले वे आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
निखिल टीकाराम 2014 के बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें जॉइंट मजिस्ट्रेट से प्रमोट करके आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया था। शासन स्तर पर अब उन्हें चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार देर रात प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। जिसमें संत कबीर नगर, हापुड़, चंदौली और झाँसी के जिलाधिकारी को बदला गया है।