Varanasi: शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक व व्यवसायिक संस्था “वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन” की ओर से गुरुवार को ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में “राधा कृष्ण संग फूलों की होली” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चैती व लोकगीत का भी गायन प्रस्तुत हुआ।
बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में वाराणसी शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने भजन गायन एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया, साथ ही दिव्य ठंडाई व अल्पाहार का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल तथा अभ्यागतों का स्वागत महामंत्री रवि सर्राफ ने की।
Varanasi: अमन शांति और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व
इस अवसर पर रवि सर्राफ ने कहा कि रंग बिरंगी खुशियों का यह पर्व होली सभी के लिए, काशी वासियों व देशवासियों के लिए सुख समृद्धि के साथ एवं ढेर सारी खुशियां लाए। उन्होंने कहा कि होली अमन शांति व भाईचारा का संदेश देता है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों व सभी व्यवसायियों से अपील करते हैं कि आपके दिल में किसी से कोई द्वेष है तो होली के पर्व पर उसे भूल जाएं और इस पर्व को सभी लोग एक साथ मिलकर मनाएं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें राधा -कृष्ण और शंकर-पार्वती का बहुत ही सुंदर नृत्य नाटिका का भी संगीतमय सुंदर प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सर्राफा व्यवसायियों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल, विजय तिवारी, संजय अग्रवाल, राकेश वर्मा, माणिक राव पाटिल, ध्रुव जी सोनी, शरद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, नारायण दास शाह, दिलीप सिंह बंटी, जतिन रस्तोगी, राघव दवे, अमनदीप सिंह, किशन जी, पंकज सर्राफ, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, विष्णु दयाल, अनिकेत गुप्ता, गोपाल उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, जय किशन कश्यप, पीयूष गुप्ता, जय किशन, राजा सेठ, रवि सिंह, सत्यशील सिंह, मीडिया प्रभारी पवन मिश्रा, गनेश कसेरा सहित सैकड़ों सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।

