Varanasi: वाराणसी में गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। उन्होंने अपने घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में डालकर कर्मचारियों से उन्हें ले जाने को कहा। उन्होंने इसे बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम जनता की आवाज बताया।
Varanasi: काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
काली पट्टी बांधकर जताते हुए रविकांत ने कहा कि सरकार की नीतियों ने आम आदमी को इतने बोझ तले दबा दिया है कि अब गैस चूल्हे पर खाना पकाना मुश्किल हो गया है। उज्ज्वला योजना (Varanasi) के जरिए जिन गरीबों को पहले गैस कनेक्शन दिए गए, अब वही गैस उनकी पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे, तो जनता को फिर से लकड़ी या गोबर के उपलों का सहारा लेना पड़ेगा।
गौरतलब है कि वाराणसी (Varanasi) में उज्ज्वला योजना के तहत अब तक करीब 2.49 लाख गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना में लाभार्थियों को हर साल 12 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी और प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सहायता दी जाती है। लेकिन हालिया मूल्य वृद्धि का असर अब इन लाभार्थियों पर भी पड़ने वाला है।


Comments 1