लखनऊ। लोकप्रिय जनचौपाल कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी बीकेटी संजीव गुप्ता ने ग्राम पंचायत अतरौरा व व पहाड़पुर में शुक्रवार को जनता से संवाद स्थापित किया। इस जनचौपाल में दोनों ग्राम पंचायतों से कुल चालीस शिकायतें देखने को मिली जिसमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश संबंधित सचिव को दिए गए। जनचौपाल कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी के साथ मौजूदा ग्राम प्रधान, सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
sudha jaiswal

