Varanasi: शहर में ठेला-पटरी कर जीवन यापन करने वाले व्यापारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। पुलिस उत्पीड़न और शोषण से तंग आकर मंगवार को ठेला-पटरी व्यवसायी संघ के पदाधिकारी और अन्य लोगों से अपनी आवाज बुलंद की। व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल इसके खिलाफ वाराणसी नगर निगम कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को अपनी शिकायतों से संबंधित एक पत्रक सौंपा। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है, जिससे उनके रोज़गार पर संकट मंडरा रहा है।

Varanasi: नहीं हुई सुनवाई तो करेंगे आदोलन
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस (Varanasi) द्वारा ठेला हटवाने, जुर्माना लगाने और कभी-कभी जबरन वसूली की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह सब बिना किसी वैध कारण के किया जा रहा है, जिससे उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यवसायियों ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही पुलिस उत्पीड़न पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
ठेले-पटरी व्यापारियों (Varanasi) ने अपने मांग पत्र में उन्हें सुरक्षा दी जाने, पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगने और नगर निगम स्थायी पहचान पत्र व व्यापार स्थल आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की गई। व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने भी प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि मामले की जांच कर पुलिस से भी बात की जाएगी।

