महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Eknath Shinde का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत
शिंदे के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में पुष्पमालाएं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। हवाई अड्डे पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अमित, घनश्याम सोनी, अमन कुमार, अजय चौबे समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के प्रोटोकॉल प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने भी शिंदे (Eknath Shinde) का स्वागत करते हुए कहा कि काशी की धरती पर उनका आगमन गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं में शिंदे के आगमन को लेकर खासा उत्साह दिखा और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा काशी और महाराष्ट्र के बीच राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

