Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही गुरुदेवनगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नेहा (24) के रूप में हुई है, जिसकी शादी जनवरी 2023 में रेलवे लोको पायलट आशीष उर्फ आशु खरवार से हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।
नेहा के पिता गोवर्धन खरवार ने बताया कि गुरुवार(Varanasi) की देर रात नेहा ने अपनी मां के फोन पर कॉल किया था। वह रोते हुए बोली – “मां, ससुराल वाले मुझे मार रहे हैं… मुझे बचा लो।” इसके तुरंत बाद फोन कट गया। परिवार के लोग घबराकर रात में ही उसकी ससुराल पहुंचे, तो वहां का नज़ारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पंखे से लटकता मिला शव
कमरे के अंदर नेहा (Varanasi) का शव पंखे से लटक रहा था। परिजन उसे नीचे उतारकर आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के भाई विवेक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की (Varanasi) हत्या उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर की है। उसने बताया कि बहन अक्सर फोन पर बताती थी कि पति का अपनी मामी से अवैध संबंध है, जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। जब भी नेहा इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिजनों ने बताया आए दिन घर से आती थी झगड़े की आवाजें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की रात (Varanasi) भी मोहल्ले के लोगों ने नेहा के घर से झगड़े और चीख-पुकार की आवाजें सुनी थीं। पड़ोसी किरन राय, जो पास ही रहने वाले फौजी संजय राय की पत्नी हैं, ने बताया – “रात में काफी देर तक आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद देखा कि ससुराल वाले जल्दी-जल्दी घर से बाहर निकल रहे थे। शक हुआ तो मैंने उन्हें रोका। उन्होंने मुझसे झगड़ा करने की कोशिश की, तभी मैंने पुलिस को फोन कर दिया।”
सूचना पाकर भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (Varanasi) प्रवीण कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने लगाया ससुराल वालो पर आरोप
नेहा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई और बाद में उसे फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप (Varanasi) देने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

