Egypt: दुनिया का सबे बड़ा म्यूजियम खोलने वाला देश बना मिस्र जो गीजा के पिरामिडों के पास बनाया गया है जिसे बतौर ग्रैंड इजिप्शियन के साथ सनिवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।इसकी उद्घाटन करने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सीसी के साथ दुनिया के कई देशों के नेता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
आपको बतादें कि ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) की सबसे बड़ी खासियत बॉय किंग तूतनखामेन की कब्र है।जिसको साल 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद हावर्ड कार्टर ने खोजी थी। और साथ ही इसमें लगभग 5500 से अधिक वस्तुएं मिलीं थी।अब इसे पहली बार एक ही जहग पर आम जनता के लिए रखा गया है।

कौन है तूतनखामेन?
दरअसल, तूतनखामेन प्राचीन मिस्र (Egypt) के 18वें राजवंश का तेरहवाँ फराओंथा, जिसने लगभग 1333 – 1323 ईसा पूर्व तक शासन किया ।सिर्फ 9 साल की उम्र में मिस्र की सत्ता पर काबिज हो गया था और 18-19 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई थी।उसकी यह यह कब्र लगभग 3,000 वर्षों तक छिपी रही क्योंकि इसे चट्टानों और मलबे से ढक दिया गया था।
Egypt कब्र खोजने वाले लोगों की रहस्यमयी मौतें
ब्रिटिश लॉर्ड कार्नार्वन ने 3000 साल पुरानी इस कब्र खोजने में लाखों पाउंड खर्च किए थे। 26 नवम्बर 1922 को तूतनखामेन की कब्र का ताला हावर्ड कार्टर ने तोड़ा था। ताला टूटने के बाद सबसे पहले वे ही अंदर गए। इस कब्र में कोई भी शिलालेख प्रवेश द्वार पर नही लिखा मिला था लेकिन आस पास के कुछ लोगों व मजदूरों ने फुसफुसाया कि “जो राजा की नींद तोड़ेगा, मौत उसके पंखों से आएगी।”

लगभग 5 महीने बाद 5 अप्रैल 1923 को लॉर्ड कार्नार्वन की रहस्यमयी मौत हो गई। करीब सुबह 6 बजे लॉर्ड कार्नार्वन की चीखें होटल के हॉल में गूंजीं। उसी रात 1:55 बजे काहिरा शहर में अचानक बिजली गुल हो गई थी।लेकिन सबसे चौंकाने वाली खबर इंग्लैंड से आई। हैम्पशायर में लॉर्ड की पालतू कुत्ती ‘सूसी’ ने तीन बार भौंका और मर गई। कार्नार्वन के अलावा 4 लोग और मारे गए थे।
नहीं बंद हुई तूतनखामेन की कब्र से जुड़ी मौतों की फाइल
तूतनखामेन की कब्र (Egypt) से जुड़ी मौतों की फाइल आज भी बंद नहीं हुई। नई DNA रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आर्काइव दस्तावेज बताते हैं कि इन मौतों के पीछे कोई श्राप नहीं, सिर्फ संयोग और बैक्टीरिया वजह थे। मई 1923में एक अमेरिकी शख्स जॉर्ज गोल्ड कब्र देखकर लौटे और कुछ दिन के बाद उनकी टाइफाइड से मौत होगी। उसके बाद सितंबर 1923 में लॉर्ड कार्नार्वन के सौतेले भाई ऑब्रे हर्बर्ट की सेप्सिस से मौत हो गई।
हलाकि,कुछ साल के बाद (Egypt) जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस में छपी 2023 की एक स्टडी के मुताबिक कब्र की दीवारों पर बैक्टीरिया और फंगस मिला। जिसको लेकर या अनुमान लगाया गया की वह बैक्टीरिया कमजोर इम्यून वालों के फेफड़े खराब कर सकता हैइस संग्रहालय में 24000 वर्ग मीटर की स्थायी प्रदर्शनी, बच्चों का म्यूजियम, कॉन्फ्रेंस और एजुकेशन सेंटर,साथ ही एक बड़ा संरक्षण केंद्र और कमर्शियल जोन भी बनाया गया है।

12 मुख्य गैलरियां प्रागैतिहासिक काल से लेकर रोमन युग तक के इतिहास को युग और थीम के आधार पर प्रस्तुत करती हैं।GEM में 50000 से अधिक ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। इनमें 83 टन वजनी, 3200 साल पुरानी रामेसेस द्वितीय की मूर्ति और 4500 साल पुरानी खुफू की नाव शामिल है, जो (Egypt) पिरामिड बनाने वाले फिरौन से जुड़ी है।

हर साल आएंगे 80 लाख पर्यटक
इस म्यूजियम को मिस्र (Egypt) के पर्यटन उद्योग के लिए इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस म्यूजियम को देखने के लिए हर साल 80 लाख पर्यटक आएंगे।म्यूजियम का क्षेत्रफल 5 लाख वर्ग मीटर (लगभग 70 फुटबॉल मैदानों के बराबर) है। इसमें पिरामिड के आकार का विशाल दरवाजा बनाया गया है।गीजा के पिरामिडों से लगभग एक मील दूर बने इस संग्रहालय का क्षेत्रफल 4।7 लाख वर्ग मीटर है। इसका ऐलान 1992 में हुआ था, लेकिन निर्माण 2005 में शुरू हो सका। कुछ हिस्से 2024 में सॉफ्ट लॉन्च के दौरान खोले गए थे।

