Banarasi Swaad: सर्दियों की ठिठुरन में जब लोग गर्म चाय की तलाश में रहते हैं, तब बनारस की गलियों में एक ऐसी मिठाई मिलती है जो ठंड को भूलने पर मजबूर कर देती है। नाम है मलइयो—एक ऐसा स्वाद जो ओस की बूंदों से जन्म लेता है और मुंह में जाते ही घुलकर दिल तक उतर जाता है।
ओस से तैयार होने वाली अनोखी मिठाई
मलइयो की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे बनाने में प्रकृति का स्पर्श शामिल होता है। दुकानदार बताते हैं कि ठंडी रातों में दूध को ओस की बूंदों के बीच रखा जाता है। फिर उसमें रबड़ी, मलाई, केसर और इलायची मिलाकर घंटों तक मथा जाता है। इस प्रक्रिया से जो झागदार मलाई (Banarasi Swaad) निकलती है, वही मलइयो का असली रूप है। कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह पीली झागदार मिठाई स्वाद और प्रस्तुति दोनों में अद्वितीय है।
Banarasi Swaad: बनारस की पहचान मलइयो
मलइयो (Banarasi Swaad) केवल वाराणसी की गलियों तक सीमित नहीं है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक भी इसके दीवाने हैं। खाने-पीने के शौकीन मानते हैं कि बनारस जैसी मिठाई कहीं और नहीं मिलती। यही वजह है कि लोग सात समंदर पार से भी इस स्वाद का अनुभव करने बनारस पहुंचते हैं।
सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ इस मिठाई की लोकप्रियता का प्रमाण है। इसकी शुद्धता और बिना मिलावट की मिठास हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। पिस्ता और बादाम से सजी यह मिठाई न केवल स्वाद देती है, बल्कि ठंड में शरीर को गर्माहट भी प्रदान करती है। चौखंबा के भाखड़म सरदार, बचाऊ सरदार, द्वारिकापुर और मिल्क बहार जैसी दुकानों पर तो रोज़ाना उत्सव जैसा माहौल रहता है।
स्वाद के साथ सेहत का संगम
दुकानदार बताते हैं कि मलइयो को रातभर ओस की बूंदों के बीच रखा जाता है। यह प्रक्रिया न केवल मिठाई (Banarasi Swaad) को खास बनाती है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। ओस की बूंदें आंखों के लिए अच्छी मानी जाती हैं, और यही कारण है कि मलइयो स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी उपहार है।
मलइयो सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि बनारस की सर्दियों का सांस्कृतिक प्रतीक है। यह परंपरा, स्वाद और प्रकृति का संगम है, जो हर साल ठंड के मौसम में बनारस की गलियों को जीवंत कर देता है। यह मिठाई हमें याद दिलाती है कि असली स्वाद वही है, जो प्रकृति और परंपरा के मेल से जन्म लेता है।

