Varanasi: बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शास्त्री ब्रिज (वरुणा पुल) पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महंगा राशन, महंगा तेल, भाजपा सरकार पूरी फेल” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस, बिजली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों (Varanasi) की कमर तोड़ दी है।

Varanasi: जनता को राहत देने की मांग की
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन (Varanasi) के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

