इस वक़्त बिजली (Electricity) उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशख़बरी सामने आ रही हैं। जो अब व उनको बड़ी राहत देने वाला हैं। बिजली विभाग ने घरेलू और छोटे दुकानदार उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025–26 लागू की है। जो 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। गौरतलब हैं कि इस योजना में पहली बार 100% ब्याज माफी और मूलधन पर भारी छूट दी जाएगी, जो लाखो उपभोक्ताओं को फ़ायदा फ़ायदा देगी।

बिजली बिल रहत योजना 2025-26 लागू
बतादें कि बिजली विभाग (Electricity) ने घरेलू और छोटे दुकानदार उपभोक्ताओं के लिए नई बड़ी राहत का ऐलान किया है। आर्थिक बोझ से जूझ रहे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बिजली बिल राहत योजना 2025–26 लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपभोक्ताओं को पहली बार 100% ब्याज माफी के साथ मूलधन पर भी भारी छूट मिलेगी।
इस कदम का लक्ष्य उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत देना है, जो आर्थिक तंगी, आय में कमी, महंगाई और कोविड-19 के बाद की आर्थिक परिस्थितियों से उबर नहीं पाए और समय पर बिजली बिल (Electricity) जमा नहीं कर पाए। उनका मानना हैं कि यह योजना बड़ी संख्या में बकाएदारों को फिर से नियमित उपभोक्ता बनाएगी और विद्युत वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति भी सुधरेगी।

उपभोक्ताओं के लिए ऐतिहासिक राहत
दरअसल, बिजली विभाग(Electricity) की इस योजना को उपभोक्ता के लिए पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी राहत माना जा रहा है। आइये जानते हैं इस योजना से जुड़ी क्या क्या राहत मिलेगी।।
1.100% ब्याज माफी
पहली बार विभाग ने घोषणा की है कि सभी घरेलू,दुकानदार,छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बकाए पर लगने वाला पूरा ब्याज (100%) माफ कर दिया जाएगा।
2. मूलधन पर भी छूट
मूलधन पर 25% से 50% तक की छूट जिनका बकाया दो साल से अधिक है उन्हें अतिरिक्त छूट एकमुश्त भुगतान करने पर अधिक राहत अधिकारी बताते हैं कि यह पहली बार है जब बकाया की जड़ यानी मूलधन पर भी राहत दी जा रही है।
3.EMI भी उपलब्ध
जिन उपभोक्ताओं के पास एकमुश्त भुगतान की क्षमता नहीं है, उन्हें 12 माह,24 माह की आसान किस्तों का विकल्प भी मिलेगा।
4. अवैध कनेक्शन वालों को भी मौका
जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन कट चुका है या जो डिस्कनेक्टेड हैं, डिफॉल्टर घोषित है, गैर कानूनी तरीके से बिजली (Electricity) ले रहे हैं। वे भी इस योजना के तहत अपना कनेक्शन वैध करा सकते हैं और बकाया माफी पा सकते हैं।वहीं इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भर सकते हैं।
5. उपभोक्ताओं में खुशी
योजना के ऐलान के बाद (Electricity) उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं कई दुकानदारों का कहना है कि आर्थिक मंदी के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।
इस दौरन बिजली (Electricity) विभाग का अनुमान है कि लगभग 70 लाख उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे बिजली विभाग का रुका हुआ राजस्व भी वापस आएगा।

