Hyderabad में हुए एक दर्दनाक घटने ने वहां के सभी अभिभावकों का दिल दहला दिया है। जब स्कूल की एक महिला स्टाफ ने 4 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पिटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
आपको बता दें की ये मामला Hyderabad के जीदीमेटला के शापूर नगर, स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। वीडियो में आरोपी महिला ने बच्ची पर जमकर क्रूरता दिखाई। उसने बच्ची पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे, उसे जमीन पर पटक दिया, उसका सिर दिवार पर दे मरती है। सिर्फ इतना ही नहीं उसने बच्ची को अपने पैरों से भी कुचला, उसका गला भी दबाने की कोशिश करते हुए दिखी।
वाशरूम ले जाकर जमकर की पिटाई
हालांकि आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में की गयी है। जाँच के मुताबिक पीड़ित बच्ची की माँ स्कूल में बस कंडक्टर का कम करती है। स्कूल (Hyderabad) के छुट्टी के बाद जब माँ बच्चों को छोड़ने गयी। तब लक्ष्मी ने बच्ची को वाशरूम के बहाने ले जाकर उस पर निर्मम अत्याचार किया।
माता-पिता ने अपराधिक मामला दर्ज कराया
पुलिस की जानकारी में पता चला कि लक्ष्मी और पीड़िता की माँ में मन मुटाव चल रहे थे। पीड़िता के माँ की उम्र लक्ष्मी से कम है, जिसका उसे डर था कि उसकी नौकरी पीड़िता की माँ को न मिल जाए। इसी बात के आक्रोश में उसने बच्ची पर अत्याचार किया। लेकिन लक्ष्मी जब बच्ची के साथ मारपीट कर रही थी। वहीं स्कूल के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुरे मामले को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जिसे देखने के बाद बच्ची के माता- पिता ने पुलिस (Hyderabad) के पास जाकर, लक्ष्मी के खिलाफ एक अपराधिक मामला दर्ज कराया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

