हाल ही में ECI ने नवंबर से SIR ( (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) की शुरूआत की थी। वहीं उत्तर प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र के सापेक्ष में 98.14% गणना प्रपत्रों का SIR हो चुका है। हांलाकि अभियान के तहत मतदाता की सूची से कुछ मतदाताओं के नाम को कटा जा रहा है। आइये आगे जानते हैं कि किन-किन मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे है?
किन मतदाताओं के काटेंगे नाम?
बताते चलें कि मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दो जगह वोट वाले मतदाताओं (ECI) के नाम ही सूची से काटेंगे। लेकिन नाम काटने से पहले एक नोटिस जारी होगी जिसके तहत आप कुछ प्रमाण पत्र देकर अपने नाम को सूची से काटने से रोक सकते हैं। वहीं अभी चिन्हित मतदाताओं की संख्या 18.48% यानि 3 करोड़ हैं। जिसे मतदाता अधिकारीयों (ECI) ने अत्यधिक बताया है।

ECI: मतदाता अधिकारीयों की ऑनलाइन मीटिंग
दरअसल, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ECI) नवदीप रिणवा ने बताया कि मंगलवार को निर्वाचन अधिकारीयों के साथ ऑनलाइन मीटिंग किया गया । जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन (ECI) आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, रोल प्रेक्षक, विशेष रोल प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारियों और अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक में जिला अधिकारियों को दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के फिर से सत्यापन के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन मतदेय स्थलों पर का कार्य शत प्रतिशत हो चुका है, वहां के बीएलओ सभी असन्ग्राहित मतदाताओं के प्रपत्र को बीएलए( बूथ लेवल एजेंट) को उपलब्ध कराएं।
साथ ही मैपिंग को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गये। ताकि नोटिस को कम से कम संख्या में जारी किया जा सके। लेकिन वर्ष-2003 की मतदाता सूची से मैप किए गए मतदाताओं (ECI) का प्रतिशत 72.90% है और 27.10% प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है।

