लखनऊ। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया की लखनऊ ब्रांच ने रविवार को यूपी बैडमिंटन एकेडमी गोमती नगर में नगर के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें फिल्मी और लोक धुनों पर लोगों ने जमकर डांस किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने फूलों, रंगो और गुलाल से जमकर होली खेली।
इस अवसर पर आईसीएआई लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन आर एल बाजपेई ने बताया कि होली आपसी द्वेष और अहंकार को मिटाने का त्यौहार है,यह होली मिलन समारोह इंस्टिट्यूट द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है यह एक ऐसा मौका होता है जब हम सभी परिवार सहित एक जगह उपस्थित होते हैं और सभी एक दूसरे से खुशियां बांटते हैं। कार्यक्रम का संचालन इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन संतोष मिश्रा ने किया इस अवसर पर सचिव अनुराग पांडे, कोषाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, शशांक मित्तल, रवीश चौधरी, आशीष कुमार पाठक और अतुल मेहरोत्रा समेत शहर के गणमान्य अतिथि सपरिवार उपस्थित थे।
sudha jaiswal

