Sonbhadra: पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी गांव का एक 5 वर्षीय बालक सोमवार की शाम को गुम हो गया। बालक के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे बालक को सुरक्षित खोज लिया और उसे रेणुकूट पुलिस चौकी पर रखा।
Sonbhadra:बाजार में खोया बच्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी गांव (Sonbhadra) निवासी रामसजीवन का 5 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार की दोपहर गांव की कुछ महिलाओं के साथ रेणुकूट गया था। बालक की मां ने सोचा कि वह उन्हीं महिलाओं के साथ वापस गांव लौट आएगा, लेकिन रेणुकूट बाजार में अरविंद उनसे बिछड़ गया और भटकने लगा। इसी दौरान एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस (Sonbhadra) बालक की तलाश में जुट गई। देर रात करीब 11 बजे अरविंद सब्जी मंडी के पास मिला। पुलिस उसे सुरक्षित रेणुकूट चौकी ले आई, जहां उसे खाना खिलाया गया और रात भर चौकी पर ही सुलाया गया। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बालक काफी डरा हुआ था और लगातार रो रहा था। उसे समझा-बुझाकर और बहला-फुसलाकर रात भर चौकी पर सुरक्षित रखा गया। मंगलवार सुबह जब उसकी मां फूलमती बालक की तलाश करते हुए चौकी पहुंची, तो पुलिस (Sonbhadra) ने आवश्यक पूछताछ के बाद बालक को सकुशल उसके सुपुर्द कर दिया।
बालक की मां फूलमती ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं, इसलिए वह स्वयं बच्चे को खोजने आई थीं। बेटे को सुरक्षित पाकर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

