Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की प्रक्रिया में बुलडोजर की कार्रवाई अब तेजी से जारी है। जहाँ मंगलवार को मकानों का ध्वस्तीकरण जारी रहा तो वहीं बुधवार को प्रशासन द्वारा लोगों को अल्टीमेटम दिया गया। दालमंडी में अब 16 जनवरी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी ऐसे में जिन मकानों का ध्वस्तीकरण होना है। उनके लिए PWD के अधिकारियों की मौजूदगी में अनाउंसमेंट करके लोगों को अपने-अपने घर व दूकान खाली करने के लिए उन्हें चेतावनी दी गई।
Varanasi: इन मकानों का होगा ध्वस्तीकरण
जिन मकानों पर कार्रवाई होनी है, उनमें CK43/167, CK43/167A, CK43/170, CK43/153, CK43/188, CK43/171, CK43/175, CK42/197, CK43/172, CK43/183, CK43/184, CK43/185 और CK43/178 शामिल है। ये मकान 16 जनवरी की कार्रवाई में ध्वस्त किया जाएगा। प्रशासन (Varanasi) द्वारा यह अनाउंसमेंट करके लोगों को अल्टीमेटम दिया गया।
प्रशासन ने यह भी अपील की है ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुचारू रूप से करने के लिए प्रशासन का सहयोग करे और अपने भवन व दूकान को जल्द से जल्द खाली कर दें।

