जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। सुबह करीब 5:35 बजे आए इस भूकंप से लोग नींद से जाग गए और कई इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है।
Jammu & Kashmir: कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बारामूला (Jammu & Kashmir) के पटन क्षेत्र में बताया जा रहा है। झटके हल्के से मध्यम स्तर के थे, लेकिन सुबह के समय आने के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया। कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना अब तक सामने नहीं आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
प्रशासन (Jammu & Kashmir) की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

