Mau जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गारथौली गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान सुबच्चन राजभर (55) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुबच्चन रविवार देर शाम घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। वहीं सोमवार की सुबह गांव के बाहर उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया।
Mau: धारदार हथियार से काटा मृतक का गला
शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। मृतक के गले के साथ-साथ हाथों पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले के दौरान सुबच्चन ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर सरायलखंसी (Mau) पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। गांव में भारी संख्या में लोग जमा हो गए। बाद में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल (Mau) से साक्ष्य जुटाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मऊ (Mau) अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतक देर शाम घर से निकले थे और आज उनका शव बरामद हुआ है। मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

