Mau: जनपद की साइबर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि जनपदीय साइबर सेल (Mau) की सतत मॉनिटरिंग में सभी थानों पर गठित साइबर सेल एवं मोबाइल बरामदगी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान cair.gov.in (CEIR) पोर्टल की सहायता से जनपद के विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।
मोबाइल प्राप्त कर उनके स्वामी काफी प्रसन्न दिखे और मऊ पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
Mau: थानावार बरामद मोबाइलों का विवरण
- नगर कोतवाली – 10
- रानीपुर – 06
- घोसी – 13
- हलधरपुर – 10
- सरायलखंसी – 03
- चिरैयाकोट – 05
- दोहरीघाट – 10
- दक्षिणटोला – 08
- मुहम्मदाबाद – 18
- मधुबन – 13
- साइबर थाना – 09
- कोपागंज – 18
- रामपुर – 02
मोबाइल गुम होने पर क्या करें?
अपर पुलिस अधीक्षक (Mau) ने नागरिकों से अपील करते हुए बताया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में—
- नजदीकी थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराएं, या
- UPCOP ऐप के माध्यम से “गुम संपत्ति” टैब में विवरण दर्ज करें।
- गुम हुए नंबर का नया सिम प्राप्त करें।
- CEIR पोर्टल (cair.gov.in) पर “Block Stolen/Lost Mobile” टैब में मोबाइल का सही-सही विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें।
मोबाइल ट्रेस होने पर संबंधित नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी, जिसके बाद नजदीकी थाने से संपर्क कर मोबाइल प्राप्त किया जा सकता है।

