लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गत 8 दिसम्बर को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कर्मचारियों का संयुक्त कनवेशन व 26 फरवरी को प्रयागराज उत्तर प्रदेश में हुए राज्य स्तरीय कन्वेंशन में लिये गये निर्णय के क्रम में लखनऊ में कर्मचारी नेता स्व० बीएन सिंह की मूर्ति पर इकठ्ठा होकर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को स्थानीय पुलिस कमिश्नर के माध्यम से मांग पत्र प्रेषित किया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार खरे ने बताया कि देश की संसद मे चल रहे सत्र के अवसर पर दिल्ली राज्य हरियाणा राज्य, उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारियों ने संसद पर इकठ्ठा होकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में धरना देकर मांग पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। यह कार्यक्रम देश के सभी जिला मुख्यालय में हुए है। संसद के समक्ष धरने में लखनऊ के कर्मचारी साथी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए । लखनऊ में हुए धरना कार्यक्रम में मुख्य रुप से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांत कोषाध्यक्ष राम भजन मौर्या, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के महामंत्री रंजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार सूरज यादव, सत्य प्रकाश, शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार, सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए । धरना की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव व संचालन महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
sudha jaiswal

