Varanasi: धर्म की नगरी काशी शहर में सुप्रद्धि है उसके घाट और घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती।।।दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर होने वाली गंगा आरती से शुरू हुई यह परंपरा आज काशी के प्रमुख बड़े घाट पर भी शुरू हो चुकी है। अस्सी घाट और नमो घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ होने के बाद अब काशी के ललिता घाट पर भी इसकी शुरुआत होने जा रही है। ललिता घाट जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ा है और बाबा के दरबार के गंगा द्वार के नाम से प्रचलित है, अब यहाँ भी श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिलेगा।

Varanasi: कल से होगी भव्य गंगा आरती की शुरुआत
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का शुभारंभ कल यानि 19 मार्च से किया जा रहा है। इस पावन आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है। ललिता घाट (Varanasi) पर गंगा आरती की तैयारियों को देखकर देश-विदेश से आए भक्त विशेष रूप से आनंदित दिखाई दे रहे हैं। अनेक श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हुए इस दिव्य आयोजन का भाग बनने को सौभाग्य मान रहे हैं।


कल होने वाली गंगा आरती का शुभारंभ सायं 6 बजे से होगा। मंदिर न्यास द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं को आरती दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने तथा व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया है, जिससे यह आध्यात्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।


बता दें कि कल से नवसंवत्सर की भी शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन और सनातन धर्म के नए वर्ष की शुरुआत। ऐसे में यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है और इसी दिन से ललिता घाट (Varanasi) पर गंगा आरती की शुरुआत होना बेहद शुभ है। लोगों में इसके प्रति काफी उत्साहिता भी नजर आ रही है।

