वाराणसी (Varanasi) में सपा महिला सभा ने गैस सिलेन्डर को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने किया। कचहरी स्थित आंबेडकर की मूर्ति के पास से जुलुस निकालकर प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। महिलाओं ने खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सिर्फ वादों और भाषणों तक ही सीमित है, जबकि हकीकत में जनता महंगाई और सिलेण्डर के संकट से जूझ रही है। साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो वाराणसी से लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आन्दोलन छेड़ा जायेगा।

वहीं महिलाओं ने प्रदर्शन स्थल (Varanasi) पर गोहरी से खाना पकाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा नाले से गैस निकाले जाने वाले अविष्कार का भी अथक प्रयास किया गया, लेकिन यह अविष्कार नाकाम रहा इस पर आरोप लगते हुए महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
Varanasi: सरकार की विदेश निति खत्म

वहीं प्रदर्शन (Varanasi) में शामिल पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार देश की महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था लेकिन आज तो गैस सिलेंडर न तो सस्ता है और न ही आसानी से उपलब्ध। गैस सिलेंडर के लिए महिलाएं घंटों लाइन में कड़ी हो रही है, इस सरकार की विदेश निति भी खत्म है, क्योंकि रूस,चाइना के जहाज निकल पा रहे हैं तो भारत के क्यों नही आरहे।
वहीं महानगर (Varanasi) अध्यक्ष संगीता पटेल ने कहा कि वाराणसी की महिलाओं में सिलेन्डर के अभाव को लेकर भारी आक्रोष है। घर-घर की रसोई ठंडी पड़ी है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। सरकार सत्ता की लालसा में सिर्फ प्रचार में व्यस्त है और जनता की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। यदि तुरन्त सिलेन्डरों का दाम कम और सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो महिला सभा इस आन्दोलन को और तेज करेगी।
वहीं प्रदर्शन (Varanasi) के अंत में महिला सभा ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो वाराणसी से लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आन्दोलन छेड़ा जायेगा।

