Varanasi से एक बड़ी खबर सामने आयी है। काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामीनरेंद्रानंद सरस्वती के टाटा सफारी कार का शीशा तोड़कर लगभग 15000 रुपये चोरी किया गया। यह घटना राजातलाब के पेट्रोल पंप के पास घटित हुई है। वहीं चोरी के कुछ समय बाद अखरी चौकी से मोबाईल पर कॉल आया कि आपका बैग चौकी पर है, इसे ले जाइये। चोरी की तहरीर देने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।
Varanasi: 15000 रुपये की चोरी
दरअसल, गुरुवार के दिन शंकराचार्य स्वामीनरेंद्रानंद सरस्वती अपने साथी के साथ राजातलाब (Varanasi) गये थे। जिसके बाद पास के पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ा कर कुछ काम से चले गये। जब वापस आए तो पुरे गाड़ी के शीशे को तोड़कर उसे तहस नहस कर दिया गया था। साथ ही उसमें से स्वामीनरेंद्रानंद बैग भी गायब हो गया। जब वो मिला तो उसमें से 15000 रुपये और चांदी गिलाश लगभग 300 ग्राम गायब हो चूका था।
इसके बाद शंकराचार्य स्वामीनरेंद्रानंद सरस्वती के शिष्य विनोद तिवारी ने बताया कि वो महाराज के साथ राजातलाब (Varanasi) के पेट्रोल टंकी के पास गाड़ी खड़ा करके सब्जी लेने चले गये। कुछ काम के बाद जब वो वापस आए तो गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। टंकी वाले से पूछताछ में कुछ पता नहीं चला और वहां लगे सीसीटीवी का संचालक ही नही था। इसके बाद आखरी बाईपास से स्वामीनरेंद्रानंद को काल आया कि आपका बैग चौकी पर पड़ा हुआ है। जिसमें से ₹15000 समेत अन्य समान भी गायब थे।
