Varanasi: चौबेपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जीएसटी फ्रॉड के बड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज वर्मा (28) निवासी मंडी गोविंदगढ़, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उ0नि0 अनुराग कुमार तिवारी, साइबर सेल के कांस्टेबल विराट सिंह तथा एसओजी टीम के उ0नि0 आयुष पांडेय, कांस्टेबल मयंक त्रिपाठी व मनीष बघेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
इस मामले में इससे पूर्व 22 फरवरी 2026 को सह-अभियुक्त मो0 फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।फर्जी फर्म बनाकर किया करोड़ों का खेलजांच में सामने आया कि सिंह इंटरप्राइजेज नामक फर्म, जिसका जीएसटी पंजीकरण सारनाथ (Varanasi) क्षेत्र में कराया गया था, भौतिक सत्यापन में पूरी तरह फर्जी पाई गई। इस संबंध में सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।
Varanasi: केंद्र व राज्य सरकार को राजस्व क्षति
21.49 करोड़ की फर्जी सप्लाई, 4.31 करोड़ का आईटीसी घोटाला आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के मई 2025 में लगभग 21.49 करोड़ की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाई। इसके जरिए पंजाब, लुधियाना, दिल्ली और गुजरात की पांच फर्मों को करीब 4.31 करोड़ की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ पहुंचाया गया। पुलिस (Varanasi) जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराया और सुनियोजित तरीके से केंद्र व राज्य सरकार को भारी राजस्व क्षति पहुंचाई।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

