मऊ से वाराणसी जाते समय रविवार दोपहर कैथी स्थित टोल प्लाजा पर योग गुरु बाबा रामदेव (Ramdev) का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के अवसर पर मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी रिंकू बाबा गौरव गिरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Ramdev:विवाद का स्थायी समाधान केवल शांति
इस मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बाबा रामदेव (Ramdev) ने योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं, मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने इज़राइल और इराक के बीच चल रहे तनाव युद्ध जैसे हालात पर कहा कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान केवल शांति और संवाद के माध्यम से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि हिंसा से कभी समाधान नहीं निकलता। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, डॉ बी डी यादव, अनुज यादव, सतवंत यादव, पंकज यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और घंटों से उनके स्वागत के लिए लोग एकत्रित रहे।

