Sonbhadra: सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक तालाब में किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी।
Sonbhadra: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र (Sonbhadra) के कैथी गांव निवासी 17 वर्षीय मोनिका पुत्री रमेश बियार का शव बुधवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में तैरता देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस (Sonbhadra) सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

