Varanasi: जनपद के थाना सिगरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस छानबीन (Varanasi) की करवाई कर रही थी। इसी बीच उन्हें दो अभियुक्तों समेत अवैध गाजा की खेप मिली। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की करवाई की जा रही है। वहीं पुलिस (Varanasi) ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया। अवैध गाजे के साथ दोनों आरोपियों को मेडिकल कराकर जेल भेजा गया।
Varanasi: उड़ीसा से बनारस लाया गाजा
एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान नशीली वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिगरा (Varanasi) पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए चेकिंग अभियान तेज किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जहां से अवैध गाजे की खेप बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया गाजा उड़ीसा से वाराणसी लाया जा रहा था और इसे शहर में खपाने की तैयारी थी। दोनों अभियुक्तों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिसके आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
एसओ सिगरा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले भी यह गिरोह शहर में कितनी बार नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर चुका है।
पुलिस (Varanasi) का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।




