Varanasi: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी (Varanasi) के मंडुआडीह क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव ने 10 अप्रैल 2026 को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि बिजली विभाग के अधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।
Varanasi: पावर हाउस के पास बिछाया गया जाल
सत्यापन के बाद टीम ने मंडुआडीह स्थित 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस (Varanasi) के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के 20 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मण कुमार (लाइनमैन, संविदाकर्मी), निवासी नैपुरा कला थाना लंका, वाराणसी और नवनीत कुमार (जूनियर इंजीनियर), निवासी जवांवा थाना गोपीगंज, जनपद भदोही शामिल हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में रोहनिया थाना, कमिश्नरेट वाराणसी (Varanasi) में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
अधिकारियों (Varanasi) ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



