उत्तर प्रदेश के Noida में पिछले तीन चार दिनों से कर्मचारीयों द्वारा प्रदर्शन जारी था। इसी बीच सोमवार के दिन यह आन्दोलन उग्र और हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस (Noida) पर पथराव भी किया। इसके अलावा कंपनी में तोड़फोड़ भी की गई। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दाग दिए।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, नोएडा (Noida) में पिछले तीन से चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सैलरी 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है। इसी बीच सोमवार को सभी प्रदर्शनकारी (Noida) सड़क पर उतर गये और हिंसक रूप से प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए कर्मचारियों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया।

Noida: पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस के गोले
इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई। जिसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी हुई। यह प्रदर्शन नोएडा फेज दो में चल रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों (Noida) ने नोएडा के सेक्टर-84 क्षेत्र में चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही फेज-2 के विभिन्न इलाकों में कर्मचारियों ने सड़कों को जाम कर अपना विरोध तेज कर दिया। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 59, 62, 63 समेत कई इलाकों में भारी प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल (Noida) तैनात किया गया। पुलिस का कर्मचारियों संग झड़प भी हुई। जिस बीच पथराव भी होने लगे थे।

आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान वाहनों और निजी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। पथराव में पुलिसकर्मी (Noida) और कमांडों भी घायल हुए हैं।

बताते चलें कि रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अफसरों ने एक बैठक हुई थी। इस बैठक में उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इस आश्वासन के बावजूद श्रमिकों का आंदोलन और उग्र हो गया। फेज दो के अलग-अलग इलाकों में हजारों श्रमिक सड़कों पर उतर आए थे।

