Varanasi: सिर गोवर्धनपुर स्थित रविदास पार्क के पास कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क मार्ग पर गंदा पानी बह रहा था। सड़क पर फैली गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे थे कि लोगों को मजबूरी में सीवरयुक्त गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ था।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद जनसंदेश टाइम्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए खबर का प्रसारण किया। खबर प्रसारित होने के बाद नगर निगम और जलकल विभाग हरकत में आया और संयुक्त टीम (Varanasi) मौके पर पहुंची।

Varanasi: जाम हटाने का कार्य कराया शुरू
टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सीवर लाइन की सफाई और जाम हटाने का कार्य शुरू कराया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क पर बह रहा गंदा पानी बंद कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सीवर जाम होने के कारण स्थिति नारकीय बनी हुई थी। सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं आसपास के दुकानदार भी परेशान थे।

समस्या के समाधान के बाद स्थानीय नागरिकों ने जनसंदेश टाइम्स का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता के कारण ही विभागीय अधिकारी (Varanasi) मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई हुई। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को इसी तरह प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

