Varanasi: कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आए युवक की शनिवार दोपहर को गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। जानकारी के अनुसार फूलपुर के नयेपुर निवासी राजू कनौजिया पुत्र घनश्याम कनौजिया अपने दोस्तों विकास यादव, राकेश यादव और दिनेश यादव निवासी सिधौना के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन और गंगा स्नान करने आए थे।
Varanasi: मौके पर पहुंची पुलिस टीम
स्नान करते समय राजू अचानक गहरे पानी में समा गया। तत्काल साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक (Varanasi) वीरेंद्र कुमार सोनकर और कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
गौताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी। परिवार में पत्नी सुमन कनौजिया और एक 8 वर्षीय एक बेटी है। राजू छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों (Varanasi) का रो-रोकर बुरा हाल होये जा रहा था।
