• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Friday, August 21, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कोयला कारोबारी विनय राय को CBI ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

by Kajal Seth
May 20, 2026
in वाराणसी
0
cbi
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में मंगलवार सुबह वाराणसी के पुलिस लाइन इलाके से कोयला कारोबारी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से फरार चल रहे विनय राय की गिरफ्तारी ने इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की जांच को नई दिशा दे दी है। CBI का दावा है कि हत्या की साजिश, शूटरों की व्यवस्था और फंडिंग में उसकी भूमिका बेहद अहम रही है।

गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव का रहने वाला विनय राय धनबाद में रहकर कोयला कारोबार करता था। पिछले एक सप्ताह से CBI की टीम गाजीपुर, बलिया और वाराणसी में लगातार दबिश दे रही थी। जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि विनय राय वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है और रेलवे स्टेशन की तरफ निकलने की तैयारी में है।

इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए CBI ने पुलिस लाइन के पास उसे दबोच लिया। CBI के अनुसार विनय राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में गाजीपुर के अलग-अलग थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए उसे CBI के हवाले कर दिया गया। अब जांच एजेंसी उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है।

पूर्वांचल कनेक्शन ने बढ़ाई जांच की गंभीरता

इस हत्याकांड में पूर्वांचल का नाम लगातार सामने आ रहा है। विनय राय की गिरफ्तारी इस मामले में पूर्वांचल से तीसरी बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। इससे पहले बलिया के राज सिंह और रसड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान ही विनय राय और गाजीपुर निवासी संजय राय का नाम सामने आया था। CBI का कहना है कि हत्या की पूरी साजिश में पूर्वांचल, बिहार और झारखंड के युवकों का नेटवर्क सक्रिय था। जांच के दौरान नौ युवकों को चिन्हित किया गया था। एजेंसी का दावा है कि विनय राय ने झारखंड में रहकर हत्या की रणनीति तैयार की और शूटरों तक फंडिंग तथा हथियार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

शूटर की गिरफ्तारी के बाद खुली साजिश की परतें

CBI के मुताबिक, बलिया के शूटर राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विनय राय एजेंसी के रडार पर था। लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। जांच टीम जब गाजीपुर के मतसा गांव पहुंची, तब तक वह वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद एजेंसी ने उसकी लोकेशन ट्रैक की और वाराणसी में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए विनय राय लगातार मोबाइल और ठिकाने बदल रहा था। एजेंसी को शक है कि उसे स्थानीय स्तर पर मदद भी मिल रही थी। अब CBI इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

छह मई की हत्या ने मचाया था राजनीतिक भूचाल

छह मई 2026 को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई थीं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ रथ के पेट और सीने में लगी थीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मच गई थी। CBI जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला शूटर बलिया का राजकुमार सिंह था। इसके बाद से एजेंसी लगातार पूर्वांचल के नेटवर्क को खंगाल रही थी। अब विनय राय की गिरफ्तारी को इस केस का बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

also read

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम आरोपी को कैंट थाने लेकर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे कचहरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। CBI ने अदालत में दलील दी कि मामले की गहराई से पूछताछ के लिए आरोपी को कोलकाता ले जाना जरूरी है। अदालत ने ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए आदेश दिया कि आरोपी को 21 मई की शाम छह बजे तक संबंधित अदालत में पेश किया जाए।

Previous Post

Varanasi में 6000 दवा की दुकानें बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का हड़ताल

Next Post

Varanasi: शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से भरा सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

Next Post
varanasi

Varanasi: शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से भरा सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights