Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पुल के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बेलन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र (Sonbhadra) के नरोखर गांव निवासी मुन्ना (48) अपने साथी बबुन्दर (50) निवासी खचार गांव के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Sonbhadra: गंभीर रूप से घायल की हालत चिंताजनक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबुन्दर का उपचार मेडिकल कॉलेज (Sonbhadra) में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद प्रारंभिक तौर पर टेंपो से टक्कर की चर्चा होती रही, लेकिन घटनास्थल (Sonbhadra) की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जता रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम (Sonbhadra) के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

