Varanasi स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम, जहाँ की सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी होती है कि परिंदा भी पर ना मार सके। लेकिन यह कोई नहीं जनता कि कौन-सी घटना कब घटित हो जाए। दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई।
गलिमत यह रही कि ये गोली सीधा जाकर किसी को नहीं लगी बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों (Varanasi) को जा लगी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से कुछ देर के लिए पुरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में दहशत फ़ैल गया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
Varanasi: डॉक्टरों ने स्थिति बताई सामान्य
घटना में घायल लोगों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर तत्काल पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा (Varanasi) इलाज के लिए भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की सुबह करीब सात बजे की है, जब लोग मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी (Varanasi) के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गई और पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास खड़े लोगों को लगीं, जिससे वह घायल हो गए।
जांच के आधार पर आगे की होगी कार्रवाई
इस घटना को लेकर एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पूरे घटनाक्रम (Varanasi) की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली और कहीं सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घायल विकास यादव ने कहा कि मेरी यहाँ पर माला फूल की दुकान है। हम सभी लोग यहाँ मौजूद थे कि तभी एक पुलिस वाले के बंदूक से अचानक से गोली चली और वह छटक पर लोगों को लगी। जिससे यहाँ मौजूदा तीन लोग घायल हो गए।
बताते चलें कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल (Varanasi) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और संबंधित पीएसी जवान से भी पूछताछ जारी है।



