जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा था, ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रभु श्री राम का मंदिर लूटा है, राम मंदिर में तीन प्रकार की चोरी हुई है—चढ़ावा चोरी, निर्माण में चोरी और जमीन में चोरी और इसकी अगर जाँच हो जाएगी, तो नीचे से लेकर ऊपर तक सारे लोग फँसेंगे….उक्त बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने वाराणसी दौरे के दौरान कही। संजय सिंह शनिवार को वाराणसी पहुंचे और इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं उन्होंने सोनम वांगचुक का समर्थन भी किया।
Sanjay Singh ने वांगचुक का किया समर्थन
वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर में 21 दिन से आमरण अनशन पर बेठे सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पुलिस वांगचुक को आज जबरदस्ती उठाकर हॉस्पिटल ले गई। यह सरकार एक तानाशाही सरकार हैं। जिसके चलते अब कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके खुद अनशन पर बैठ गए हैं।
इसके साथ ही 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जाने वाले मार्च को सफल बनाने की भी सभी से अपील की। उन्होंने (Sanjay Singh) युवाओं से की गई अपनी अपील में कहा कि 20 तारीख को यूपी में आम आदमी पार्टी बिना पार्टी का बैनर लिए सोनम वांगचुक के समर्थन में एक मार्च निकलेगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में युवा शामिल हो।
चम्पत राय ने अपने लिए नहीं की चोरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने साल 2021 में ही कहा था कि सरकार प्रभु श्री राम के मंदिर के नाम पर चंदा चोरी, जमीन खरीदने के नाम पर घोटाला और भ्रष्टाचार कर रही है।
एक दिन में पांच सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन की लोगों से की अपील
चंदा चोरी के बाद राम मंदिर में चल रहे प्रायश्चित अनुष्ठान पर भी संजय सिंह ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इस प्रायश्चित अनुष्ठान में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो। उन्होंने (Sanjay Singh) आगे कहा कि चम्पत राय ने यह चोरी कोई अपने लिए नहीं की, इससे भाजपा और आरएसएस दोनों को ही फयदा हुआ हैं। इसी चोरी के कारण उनके इतने भव्य दफ्तर बने और दूसरे पार्टी से विधायक ख़रीदे गए। उनका मानना हैं कि सीधे तौर पर 40-40% कमीशन खाया गया। जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा था, ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रभु श्री राम का मंदिर लूटा है।
संजय सिंह ने SIT जांच पर भी उठाये सवाल
SIT जांच पर बोलते हुए संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि पीएमओ के भ्रष्टाचार की जाँच सीएमओ नहीं कर सकता। एसआईटी नौटंकी साबित हुई, मैंने 13 दस्तावेज दिए थे, क्या हुआ उसमें? 2 करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी गई, नजूल की जमीन 24 करोड़ में खरीदी गई, 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ में खरीदी गई, 1 करोड़ 73 लाख रुपये की जमीन 29 करोड़ में खरीदी गई। ये तो कागज चिल्ला-चिल्ला के बोल रहे हैं भ्रष्टाचार की बात। इसको जाँच क्यों नहीं किया एसआईटी ने?”
जौहर विश्वविद्यालय गिरने से सभी को नुकशान
मोदी और योगी मिलकर देश को अनपढ़, जाहिल और गँवार बनाना चाहते हैं क्योंकि अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यह बात योगी सरकार के रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा बनवाए जौहर विश्वविद्यालय के तोड़ने के फैसले पर बोला। उन्होंने कहा कि वहां पर सभी संप्रदाय के बच्चे पढ़ने जाते हैं और इस तरह शिक्षा के स्थान को गिराना सही नही हैं। उन्होंने आगे यह तक कह दिया कि अगर ऐसे ही हालात रहें तो एक दिन सरकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय और काशी विश्वविद्यालय भी तोड़े देगी।
सरकार ने बंद करवाए 1 लाख स्कूल
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 1 लाख सरकारी स्कूल बंद करवा दिए। 1 लाख 20 हजार सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिसमें एक टीचर हैं, 98 हजार सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिसमें बच्चियों के लिए टॉयलेट का इंतजाम नहीं है। 1 लाख 19 हजार सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिसमें बिजली का इंतजाम नहीं हैं। छत स्कूलों की गिर जाती है और बच्चों की मौत हो जाती है। मिड-डे मील में नमक-रोटी खाने के लिए दिया जाता है। जम्मू में मेडिकल कॉलेज बंद कराके लड्डू बाँटा जाता है। देश भर में पेपर लीक कराया जाता है और अब जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।
