भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahzad Poonawala ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपा, जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लेने की बात कही है। बता दें कि शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे और वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा का हाथ थामा था लेकिन अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का भी साथ छोड़ दिया है।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे की वास्तविक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है और इस मामले में पार्टी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Shahzad Poonawala का राजनीतिक सफर
इस्तीफा देने से एक दिन पहले शहजाद ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना इंटरव्यू साझा किया था, जिसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की इच्छा जताई थी। बात अगर शहजाद पूनावाला के राजनितिक सफ़र की करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद वर्ष 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया।
शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) अपनी प्रभावशाली बहस शैली के लिए जाने जाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उन्होंने कई टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक भी माना जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बदला बायो
शहजाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के बायो से भाजपा का उल्लेख हटा दिया है। हालांकि, उन्होंने अब भी अपने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक बताया है। उनके बायो में लिखा है, “धर्म–इस्लाम, संस्कृति–हिंदू, विचारधारा–भारतीय। लेखक: जीएसटी की यात्रा। पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी।”
जंसा में पुलिस का चेकिंग अभियान, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और वाहनों की हुई जांच
वर्ष 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के भीतर आंतरिक लोकतंत्र का मुद्दा उठाने के लिए शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। माना जाता है कि इस समर्थन के बाद उनके राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव आया। इसके कुछ समय बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। तब से वे प्राइम-टाइम टीवी डिबेट्स में भाजपा का एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

