लखनऊ। मुनाल बुध बसंती सभागार वजीर हसन रोड पर मुनालश्री विक्रम बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में उत्तराखंड की दिवंगत विभूति समाजसेवी सुनाल के संस्थापक सूबेदार बुध सिंह बिष्ट गढ़वाल राइफल के संस्थापक बलभद्र सिंह नेगी पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली साहित्यकार शैलेश मटियानी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में पांच दिवसीय मुनाल लोक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शाम 4 बजे से हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं गायन वादन नृत्य फैंसी शो चित्रकला आयोजित की जाएगी शाम 6 बजे से लोक कला के उभरती हुई भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुन्नार गढ़वाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशू नौटियाल आकांक्षा आनंद हर्षिता बिष्ट हिमांशु नेगी लाल सिंह बिष्ट आशुतोष घिल्डियाल मोहन सिंह बिष्ट ट्विंकल नेगी मानसी बिष्ट ऋचा जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया । सभी लोगों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारियां बाटी साथ ही 2 अप्रैल को लोकगीत व लोकनृत्य कार्यशाला का उद्घाटन भी दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
sudha jaiswal

