Varanasi: सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के साथ सोमवार सुबह चौबेपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। परिधि अस्पताल के सामने सड़क किनारे विश्राम कर रहे चार कांवड़ियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Varanasi: अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया
जानकारी के अनुसार, चारों कांवड़िए रविवार रात वाराणसी से गंगाजल लेकर पैदल मार्कंडेय महादेव मंदिर (Varanasi) के लिए निकले थे। सोमवार सुबह चौबेपुर हाईवे पर स्थित परिधि अस्पताल के सामने पहुंचने के बाद सभी सड़क किनारे कुछ देर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
सभी घायलों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने विनीत तिवारी (25), पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव, वाराणसी (Varanasi) को मृत घोषित कर दिया।वहीं हादसे में घायल आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर का उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: –खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसीपी सारनाथ ने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई है, जबकि तीन घायलों (Varanasi) का उपचार चल रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जांच कर रही है।
