काम कर गया 72 घंटे का अल्टीमेटम, हेल्प डेस्क भी बनेगा
लखनऊ। टीपीनगर स्थित आईएनसी फिटनेस सेंटर पर बीते कुछ समय से कुछ कारणों की वजह से निर्धारित संख्या में वाहन पास नहीं हो पा रहे थे, जिसे लेकर वाहन स्वामी व संचालक लगातार परेशान रहे। ऐसे में जब यह प्रकरण अपर परिवहन आयुक्त/उप परिवहन आयुक्त लखनऊ जोन निर्मल प्रसाद के संज्ञान में आया तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करनी शुरू की। इसके तहत डीटीसी ने आईएनसी सेंटर संचालित करने वाली संस्था हरि फिलिंग सेंटर के प्रबंधन टीम के साथ अहम बैठक की और उन्हें 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया ताकि उपरोक्त समस्याओं का निवारण किया जा सके। इसके बाद कंपनी टीम ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू किया और वर्तमान स्थिति यह रही कि अब उसी फिटनेस ग्राउंड में आए 138 वाहनों में 117 पास हो गए जबकि 21 वाहन फेल हुए। परिवहन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर हरी फीलिंग सेंटर हेल्प डेस्क स्थापित करेगा। डीटीसी ने बताया कि वाहन स्वामियों की दिक्कतों का त्वरित निष्पादन किया गया। आगे कहा कि फिटनेस सेंटर पर किसी भी असुविधा या संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत हो तो वाहन स्वामी मोबाइल पर कॉल कर सकते हैं।
sudha jaiswal

