लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुहय की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष जयसिंह जयन्त ने कहा कि इन दोनों महापुरूषों का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर टीबी सिंह, अनिल पासी,नजमी खान, हाजी इश्तियाक अहमद, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू विमला बहादुर, रामअवतार धीमान, सालिम काकोरी, जलाल अकबर खान, रईस अहमद, शिवकुमार टाइगर, रंजीत रावत, रमेश रावत काकू देवेश प्रधान, राजकिशोर पासी, एडवोकेट रामनाथ रावत, मोहम्मद हारून, आसिफ इश्तियाक, शकील अहमद काकोरी, नितिन यादव, रामू यादव,विजयश्री,डॉ सुष्मा, गुड़िया, आशीष गौतम, श्रवण गौतम, प्यारेलाल कश्यप, कमलेश कश्यप, अशोक कश्यप के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
sudha jaiswal