केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने माफिया डॉन रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में मौत का संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने हत्या का संज्ञान लेते हुए कहा है कि पत्रकारों की रक्षा एवं सुरक्षा को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने रविवार को इसके लिए एसओपी तैयार करने का फैसला किया है।
ADVERTISEMENT
बता दें कि शनिवार देर रात कुछ हमलावरों ने पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। घटना के समय अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। तभी किसी ने पीछे से गोली मार दी। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये हैं।
ADVERTISEMENT




