Accident: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार कई फीट तक पलटते हुए सड़क किनारे बने रैम्प में जाकर फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। एक मारुति ब्रेजा संध्या क्षेत्र की ओर से राजातालाब की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी, जबकि टाटा पंच गाजीपुर की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही ब्रेजा ने पंच कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर (Accident) के बाद टाटा पंच करीब 50 फीट तक पलटती हुई सड़क किनारे खिलाड़ियों के लिए बने रैम्प में जाकर फंस गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में ब्रेजा कार में सवार लोहता थाना क्षेत्र के मौढ़ेला निवासी प्रशांत कुमार शाह, भुल्लनपुर निवासी यथार्थ गोस्वामी और सुंदरपुर निवासी मनीष पांडेय घायल हो गए। वहीं टाटा पंच में सवार मिर्जापुर के कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी निवासी वैभव चौरसिया और जय चौरसिया भी गंभीर रूप से घायल हुए।
Accident: पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस (Accident) मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के बाद रिंग रोड चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस (Accident) ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
शराब के सेवन की आशंका, जांच जारी
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दुर्घटनाग्रस्त (Accident) कारों में से एक में शराब की बोतल और गिलास मिले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।
दो यात्रियों के बैग से 1.95 करोड़ की सोने-हीरे की ज्वेलरी बरामद
बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई (Accident) की जाएगी।

