• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, September 21, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

आगामी 50 साल तक हाई स्पीड पर दौड़ेगी Kashi: गंगा व वरुणा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर से बदल जाएगी व्यवस्था

by Kajal Seth
July 16, 2026
in वाराणसी
0
kashi
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र Kashi के लिए केंद्र सरकार ने सड़क अवसंरचना के इतिहास की सबसे बड़ी सौगात देते हुए 25,445.96 करोड़ की लागत वाली गंगा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर और वरुणा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं की घोषणा के बाद बुधवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने इसे काशी के विकास का ऐतिहासिक अध्याय बताया।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी 50 साल तक काशी (Kashi) के यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए यह दोनों प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगी। काशी के विकास की रफ्तार कम नहीं होगी। कहा कि अब तक देश के किसी भी शहर में सड़क अवसंरचना के लिए इतनी बड़ी परियोजना स्वीकृत नहीं हुई है।

जानिए पहली परियोजना के बारे में

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी से सांसद बनने के बाद जिले में जितनी सड़क परियोजनाओं पर कुल खर्च हुआ, लगभग उतनी ही राशि केवल इन दो नई परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं काशी की यातायात व्यवस्था, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह बदल देंगी। उन्होंने बताया कि 14,447.64 करोड़ की लागत से बनने वाला 46.039 किलोमीटर लंबा गंगा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा।

इसमें गंगा पर 910 मीटर लंबा केबल-स्टे ब्रिज, 1.32 किलोमीटर लंबा ट्रैवलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज, रैंप, लूप, सर्विस रोड और आधुनिक शहरी परिवहन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे काशी विश्वनाथ धाम, बीएचयू, नमो घाट, रामनगर किला, गंगा घाटों, काशी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट (Kashi) तक पहुंच पहले से कहीं अधिक तेज और सुगम होगी।

जानिए क्या है दूसरी परियोजना

वहीं 10,998.32 करोड़ की लागत वाला 43.218 किलोमीटर लंबा वरुणा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर एनएच-31 को वाराणसी रिंग रोड (Kashi) से जोड़ेगा। यह परियोजना शहर के भीतरी हिस्सों के ट्रैफिक को सीधे हाईवे नेटवर्क से जोड़ते हुए जाम की समस्या को काफी हद तक समाप्त करेगी। इसके माध्यम से काशी स्टेशन, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रामनगर पोर्ट और चंदौली क्षेत्र तक तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि सामान्य दिनों में करीब दो लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आते हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग पांच लाख लोगों का आवागमन शहर में होता है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में इन दोनों कॉरिडोर के बनने से शहर की यातायात क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास (Kashi) को भी नई गति देंगी। एयरपोर्ट, रेलवे, जलमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित होने से पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद वाराणसी की पहचान केवल धार्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय शहरी परिवहन व्यवस्था वाले शहर (Kashi) के रूप में भी स्थापित होगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित काशी के विजन को साकार करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।

डाफी टोल प्लाजा से रिंग रोड तीन को जोड़ेगा  गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर

जीटी रोड स्थित डाफी टोल प्लाजा से संदहा से चंदौली को जोड़ने वाले रिंग को गंगा एलिवेटेड सिक्स लेन कॉरिडोर जोड़ेगा। 14,447.64 करोड़ की लागत वाली महत्वाकांक्षी गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत करेगा।

परियोजना में 46.039 किलोमीटर लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर, रैंप, लूप, सर्विस रोड, लिंक रोड तथा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज विकसित किए जाएंगे। परियोजना के तहत एनएच-19 को वाराणसी रिंग रोड (Kashi) से गंगा तट के किनारे जोड़ा जाएगा। कुल लागत में 6,037.85 करोड़ सिविल निर्माण तथा 541.11 करोड़ भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे। कॉरिडोर को 80 से 100 किमी प्रति घंटे की गति के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

परियोजना पूरी होने पर प्रभावित क्षेत्र में औसत यात्रा समय 60 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा, जबकि एनएच-19 से काशी रेलवे स्टेशन तक की यात्रा 50 मिनट से घटकर लगभग 25 मिनट में पूरी होगी। गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, काशी रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और रामनगर आईडब्ल्यूटी (इनलैंड वाटरवे) पोर्ट को निर्बाध रूप से जोड़ेगा।

इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), नमो घाट, रामनगर किला और वाराणसी के घाटों तक पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान और तेज होगी। कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण एलिवेटेड स्पर बीएचयू लंका और सामने घाट के बीच भी विकसित किया जाएगा, जिससे लंका चौराहे पर वर्षों से बनी रहने वाली भीषण यातायात समस्या में राहत मिलेगी।

साथ ही एनएच-19, बीएचयू-रामनगर मार्ग और एनएच-35 पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। केंद्र सरकार के अनुसार यह परियोजना पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप चंदौली एसईजेड, चंदौली आकांक्षी जिला तथा छह प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब को जोड़ते हुए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार, माल परिवहन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

20 मिनट में बाबतपुर से Kashi स्टेशन

10,998.32 करोड़ की महत्वाकांक्षी वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर विकसित करेगा। परियोजना के तहत 43.218 किलोमीटर लंबा 6/4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो एनएच-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा।

परियोजना में अधिकांश हिस्सा एलिवेटेड होगा, जिसमें मेन कैरिजवे, फ्लाईओवर, लूप, रैंप और सर्विस रोड (Kashi) का निर्माण किया जाएगा। कुल लागत में 4,565.33 करोड़ सिविल निर्माण तथा 934.91 करोड़ भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे। यह कॉरिडोर वाराणसी डीकंजेशन प्लान का प्रमुख हिस्सा होगा। इसके बनने से एनएच-31 पर स्थित बाबतपुर और काशी रेलवे स्टेशन (Kashi) के बीच यात्रा का समय 40 मिनट से घटकर लगभग 20 मिनट रह जाएगा। परियोजना को 80 से 100 किमी प्रति घंटे की गति के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे शहर में जाम कम होगा।

also read

नई परियोजना से वाराणसी रिंग रोड, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, काशी रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रामनगर पोर्ट, संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगा घाटों तथा चंदौली क्षेत्र तक कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। केंद्र सरकार का मानना है कि यह आधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड शहरी परिवहन कॉरिडोर न केवल वाराणसी (Kashi) में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा देगा तथा शहर के लाखों नागरिकों और श्रद्धालुओं के आवागमन को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

Previous Post

Rathyatra Mela से पहले राजातालाब में अतिक्रमण बना चुनौती, पुल के नीचे सैकड़ों ठेले, लोगों में चिंता

Next Post

Raktanchal सीज़न-3 के कलाकारों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, नई सीज़न की सफलता का लिया आशीर्वाद

Next Post
Raktanchal

Raktanchal सीज़न-3 के कलाकारों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, नई सीज़न की सफलता का लिया आशीर्वाद

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा
  • 7 अक्टूबर को Kashi में अमित शाह करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक, सीएम भी रहेंगे मौजूद
  • BHU में चीफ प्रॉक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में बहस, सात दिन में कार्रवाई की मांग
  • Varanasi: ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकली लालबाग के राजा की शोभायात्रा, दो किमी तक दिखी मराठी लोकआभा, पांच घंटे में पूरी हुई विसर्जन यात्रा
  • क्या है Donald Trump के नए बिल 100% टैरिफ का प्रावधान, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव