Varanasi: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को वाराणसी में पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया गया। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च की शुरुआत Varanasi के बेनिया बाग़ क्षेत्र से हुई, जो मदनपुरा होते हुए गोदौलिया तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद रहे। मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था को रोकना रहा।
Varanasi: सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हुआ पेट्रोलिंग
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फुट पेट्रोलिंग की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करने का प्रयास किया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

डीसीपी ने कहा कि Varanasi के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
वहीं बेनिया बाग़ स्थित बकरा मंडी पर लगाए गए ताले को लेकर डीसीपी काशी जोन का कहना रहा कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेश के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मंडी को बंद कराया गया है और वहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

