Sonbhadra: रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल आए युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा था। घटना के समय दंपती का करीब चार वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपनी 27 वर्षीय पत्नी आरती और चार वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार को रायपुर स्थित अपने ससुराल आया था। बुधवार सुबह घर के लोगों को काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखाई दी। आसपास की महिलाओं (Sonbhadra) ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
Sonbhadra: कारणों की अभी तक नहीं हुई अधिकारिक पुष्टि
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। विकास का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था, जबकि आरती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था तथा उसका एक पैर चारपाई से नीचे लटका हुआ था। घटना (Sonbhadra) के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच दंपती के बीच विवाद होने की बातें भी कही जा रही हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों (Sonbhadra) के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
बता दें कि दंपती (Sonbhadra) का चार वर्षीय पुत्र भी घर में मौजूद मिला। उम्र कम होने के कारण वह घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।
