Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में 18 वर्षीय एक युवती की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लापुरा (Varanasi) में रोहित सिंह के मकान में किराए पर रहने वाले हनुमान प्रसाद चौरसिया पान दरीबा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। बताया गया कि उनकी पुत्री पूजा को उसकी मां ने मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर टोका था। इसके बाद घर में कहासुनी हुई और कुछ समय बाद युवती कमरे में अचेत अवस्था में मिली।
Varanasi: फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिगरा थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस (Varanasi) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
BHU की बड़ी कार्रवाई: 110 छात्र ब्लैकलिस्ट, 33 पर आजीवन डिबार
एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे माता-पिता, एक बहन और दो भाइयों को छोड़ गई है। घटना (Varanasi) के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

